तोरला हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर...
- ANIS LALA DANI

- Dec 10, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कल रात आठ बजे राजधानी से लगे अभनपुर के ग्राम तोरला में पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। महज 15 सौ रुपए के लेनदेन की बात को लेकर भाठापारा अभनपुर निवासी रौशन साहू(21) और अनिकेत उर्फ सोनू यादव के बीच विवाद था।
जिसको लेकर दोनों में कल तोरला बस स्टैंड तिराहे पर मुलाकात में फिर से कहासुनी हुई।विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। उसके बाद अनिकेत ने सब्जी काटने वाले चाकू से रोशन साहू की हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अनिकेत ने खुद थाने पहुंचकर खुद के पुलिस के हवाले कर दिया। रौशन के रिश्तेदार लोकेश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।





.jpg)







