कोटेया में निकली मशाल रैली, मशाल की रोशनी से फैला मतदाता जागरूकता....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल के पत्रानुसार, बीईओ आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत मशाल रैली का आयोजन किया जाना था इसी तारतम्य में प्राचार्य लीनु मिंज के सहयोग से व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया, प्रेमनगर में मशाल रैली निकाली गई।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे जिसके दूसरे चरण 17 नवम्बर को मतदान किया जाएगा। इसमें मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के सतत मॉनिटरिंग व निर्देश से जिले में लगातार जागरूकता रैली का आयेजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रेमनगर विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में नियत तिथि अनुसार मशाल रैली विद्यालय परिसर से निकालकर स्लोगन व नारे के साथ कोटेया अटल चौक में ग्रामीणों को मतदान करने बताया गया तत्पश्चात रैली को आगे बढ़ाते हुए बाँसपारा तक ले गए जहां पर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान में अपने अमूल्य अधिकार के महत्वता के साथ उपयोग करने बताया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल ने कहा स्वीप के तहत मशाल रैली का आयोजन जिले के समस्त हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय में किया गया। इस मशाल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैली है। लोगों को मतदान के बारे में बताकर शत प्रतिशत मतदान करने कहा गया। आने वाले 17 नवम्बर को जिले के विधानसभा में चुनाव है जिसमें सभी मतदाताओं को मतदान करने अपील की गई।
प्रेमनगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव की विशेष तैयारी व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी प्राचार्यों को कहा गया है। निर्वाचन में सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने विकास खंड के सभी विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
कोटेया प्राचार्य लीनु मिंज ने मतदाता जागरूकता के तहत मशाल रैली दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि मतदान हमारा पवित्र अधिकार है इसका हमें उपयोग करना है। चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान कर अपने अन्य कार्य करने कहा गया। मशाल रैली प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने अपने हाथों में मशाल थाम कर युवाओं और बुजुर्गों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आगामी 17 नवंबर को एक बार अवश्य मतदान करें और बूथ व विधानसभा क्षेत्र को मतदान में नंबर वन करने कहा।
आगे ध्रुव ने रैली के दौरान मतदाताओं से मिलकर उनको आने वाले 17 नवम्बर के विधानसभा निर्वाचन में अपने अधिकार का सदुपयोग कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने कहा गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य लीनु मिंज, व्याख्याता मालिक राम भारद्वाज, कृष्ण कुमार ध्रुव, आशिषि जैल्स लकड़ा, तूल सिंह कंवर, कुंती सिंह, रीता बर्मन, गोपाल प्रसाद मैत्री, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक मसत राम सिंह, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक जयपाल सिरदार, शिक्षक विनोद कुमार कैवर्त, अंजना शांडिल्य, पुष्पा सिदार, शिवशोभन, प्रेम पंडो सहित प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेंडरी कोटेया के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments