google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कल 1,63,14, 479 मतदाता तय करेंगे 958 उम्मीदवारों की किस्मत, यहां पढ़े डिटेल में...

Nov 16, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रण पूरी तरह सज चुका है। कल 22 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 1,63,14, 479 मतदाता कल 958 उम्मीदवारों के जीत हार का फैसल करेंगे। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार :-

विधानसभा निर्वाचन 2023 द्वितीय चरण की निर्वाचन संबंधी जानकारी :-

  • द्वितीय चरण हेतु कुल जिले – 22 • कुल विधानसभा क्षेत्र – 70

  • मतदान दिनांक 17 नवंबर 2023 (शुक्रवार)

  • कुल अभ्यर्थी 958 (पुरुष 827. महिला 130 एवं तृतीय लिंग 01 )

मतदान का समय

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों- 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओट, 90-बढ़ेगोबरा, 114-विरगांव, 118-गरीबा, 120- नागेश 121- सहबीगकछार एवं 122-कोदोमाली के लिए मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक रहेगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शेष सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

शेष 69 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा

  1. राज्य में द्वितीय चरण में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है -

  • कुल मतदाता- 1,63,14,479 • पुरुष मतदाता- 81,41,624

  • महिला मतदाता- 81,72,171

  • तृतीय लिंग मतदाता – 684 • 18 से 19 आयुवर्ग के मतदाता 5,64,968

  • दिव्यांग मतदाता- 1,30,909

  • 80 + आयुवर्ग के मतदाता 1,58,254 –

  • 100+ आयुवर्ग के मतदाता – 2.161

  • सेवा मतदाता – 15,392

  • एन. आर. आई मतदाता 17

  • लिंगानुपात – 1004

  • प्रति मतदान केन्द्र औसत मतदाताओं की संख्या- 866

मतदान केंद्रों की संख्या :-

कोई दूसरे चरण के मतदान में 70 विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की बात करें तो इनकी संख्या है- 18833 जिसमें से 27 सहायक मतदान केंद्र शामिल है।

कितने मतदान कर्मी ड्यूटी पर : -

वही 70 विधानसभाओं पर दूसरे चरण के मतदान को संपन्न करने के लिए 75332 मतदान कर्मी और 14940 रिजर्व कर्मी यानी कि कल 90, 227 कर्मी नियुक्त किए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html