google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अटल के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे -बृजमोहन...

Dec 25, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

25 दिसंबर रायपुर/भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन "सुशासन दिवस" पर दूधाधारी मंदिर के निकट स्थित अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल ने भारतवर्ष के लिए जिस सुशासन की परिकल्पना की थी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित हम सभी लोगों ने अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु आज संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक मजबूत सुशासन के पक्षधर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि, अटल ने कई दशक पहले कहा था कि 'अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा' उनकी बात आज सही साबित हो गई और देश में खिला कमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र को प्रगति की राह पर आगे लेकर जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने सबको साथ लेकर चलना सिखाया। वो तुष्टिकरण की राजनीति के विरोधी थे। उन्होंने कहा था कि विकास सबका होना चाहिए ।

देश में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सभी को शिक्षा का अधिकार, स्वर्ण चतुर्भुज आदि योजनाओं की नींव रखी थी। अटल के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद पूरी दुनिया ने भारत पर अनेकों प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन अटल जी ने सबका डट कर सामना किया था।

बृजमोहन ने कहा कि, मैं सौभाग्यशाली रहा कि मुझे अटल जी के नेतृत्व में काम करने और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को सुशासन के उच्चतम स्तर को अपने जीवन में अपनाने के लिए सुशासन की शपथ भी दिलाई। जिससे सभी एकजुट होकर सुशासन को बढ़ावा दें और एक बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी जा सके।

कार्यक्रम में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद सरिता वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद सरिता आकाश वर्मा, मनोज वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर, सीमा कंदोई, चंद्र पाल धनकर पार्षद, रमेश ठाकुर जिला भाजपा महामंत्री आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कई स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html