google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज आपका राशिफल ऐसा रहने वाला है.....

Aug 21, 2023
3 min read




























































आज का पंचाग दिनांक 21.08.2023 शुभ संवत 2080 शक 1945 सूर्य दक्षिणायन का श्रावण अधिक मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रात्री को 02 बजकर 01 मिनट तक दिन सोमवार चित्रा नक्षत्र सुबह को 05 बजकर 37 मिनट तक आज चंद्रमा तुला राशि में आज का राहुकाल सुबह को 07 बजकर 20 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक होगा |


मेष राशि – परिवार के बीच किसी महोत्सव या पूजा में शामिल होंगे | धार्मिक प्रवृत्ति रहेगी | नये वस्त्र या गहने की खरीदी कर सकते हैं. उपाय – उॅ नमः शिवाय नमः का जाप करें | माता दुर्गा को दूध, चावल का दान करें | श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें |


वृषभ राशि – अपने काम के लिए सभी को प्रेरित कर सकते हैं. आज आप अपने कार्यालय में पूरा इलेक्ट्रानिक उपकरणों का काम पूरा करवायें. काम की नई रणनीति तथा सोच आपको अच्छी सफलता उपाय – ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. मूली का दान करें. सूक्ष्म जीवों को आहार दें |


मिथुन राशि – आज का दिन खर्च वाला होगा. आज आपको यात्रा करनी पड़ जाए. आप किये गये कार्य का परिणाम देर से मिलेगा. उपाय – ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें. उड़द या तिल दान करें |


कर्क राशि – आज आप अध्ययन संबधी कार्य नहीं कर पायेंगे. आज घर में आराम से पूरा दिन बिताने का आपका प्लान सभी पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्न करेगा. अच्छा घरेलू खाना एवं परिवार तथा घरेलू सुख-सुविधा का पूरा आनन्द लेंगे. उपाय – ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. दुर्गा के दर्शन करें. चावल, दूध, दही का दान करें |


सिंह राशि – आज किसी विवाद का अंत हो सकता है. रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे. नौकरी में आज शेड्यूल सामान्य बनेंगे. उपाय – हल्दी, नारियल का दान करें. गणपति का पूजन करें |


कन्या राशि – व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा. जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी. नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं. उपाय – सूक्ष्म जीवों को आहार दें. दुर्गाजी के दर्शन करें |


तुला राशि – भाइयों से खटपट हो सकती है. विरोधियों से सावधान रहें. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी. उपाय – गुड़, गेहू का दान करें. भगवती गायत्री की आराधना करें.


वृश्चिक राशि – लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा. सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी. उपाय करें – उॅ नमः शिवाय का जाप करें. दूध, चावल का दान करें. रूद्राभिषेक करें.


धनु राशि – नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है. आत्मविश्वास बढेगा. फिजूलखर्ची से बचना चाहिए. उपाय करें – ऊॅ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें. मंदिर में लड्डू का भोग लगायें.


मकर राशि – परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी. पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी. उपाय आजमायें – ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें. पुरोहित को केला, नारियल का दान करें.


कुंभ राशि – व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे. पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे. गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा. उपाय – चावल, दूध, दही का दान करें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें.


मीन राशि – जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें. आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें. सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे. संतान से सुख मिलेगा. उपाय – ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html