google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल के आज के जनसंपर्क अभियान की शुरुवात कैलाशपूरी स्थित तत्पर मंडल कार्यालय से हुई....

Nov 4, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

जनसंपर्क बृजमोहन अग्रवाल....

रायपुर/03/11/2023/ रायपुर - दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज कैलाशपुरी, पटवा पारा, बूढ़ा तालाब, वीरभद्र नगर, शीतला चौक, आदर्श नगर, दुधाधारी मठ, मठपारा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।


बृजमोहन अग्रवाल के आज के जनसंपर्क अभियान की शुरुवात कैलाशपूरी स्थित तत्पर मंडल कार्यालय से हुई। यहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया। उसके बाद बृजमोहन का काफिला कैलाशपुरी चौक, मजार गली, गौरी गौरा चौक, मनोज चक्रवारी गली, कैलाशपुरी मेन रोड, डॉक्टर दीवान क्लिनिक, झा मैडम गली, पटवा पारा सामुदायिक भवन, दुलारी नगर, हनुमान मंदिर, नागुदीप गली, बूढ़ा तालाब ढलान, बूढ़ा तालाब रोड के किनारे, चांदनी चौक, आरटीए कालोनी, जलगृह मार्ग, वीरभद्र नगर, तीनमंदिर, शीतला चौक, पुजारी नगर, गभरा पारा स्कूल, यादव मोहल्ला, सोनी बाड़ा गली, कुम्हार गली, आदर्श नगर स्कूल, दुर्गा चौक, नेहरू चौक, शीतला चौक, गणेश चौक मठपारा, दूधाधारी मंदिर से बड़ झार होकर बालाजी विहार पहुंचा वहां से बैस गली के अंदर से मेन रोड मंसाना गली होकर शिल्पी नर्सरी रोड, बजरंग चौक पहुंचा जहां आज के जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ। अभियान के दौरान जगह जगह बृजमोहन अग्रवाल का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनके आने की खुशी में लोगों ने आतिशबाजी की।

बृजमोहन अग्रवाल ने भी जनता को भाजपा के संकल्प पत्र के वादों को दोहराया और छत्तीसगढ़ में बेहतर बदलाव के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा के घोषणा पत्र का जनता में भी असर देखने को मिला। और हर वर्ग के लोगों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, सफाई आदि के आभाव में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।

क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा की जीत का आश्वासन दिया। आज के जनसंपर्क अभियान के दौरान ही बृजमोहन अग्रवाल ने भगत सिंह चौक और मंडल कार्यालय का उद्घाटन। इस कार्यालय से इलाके में चुनावी कार्यों का संचालन किया जाएगा।

इतना ही नही जनसंपर्क अभियान के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने पंजाबी कॉलोनी कटोरा तालाब और फन फेस्टा गार्डन शैलेंद्र नगर में ताबड़तोड़ बैठकें ली। जिनमे स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। बृजमोहन ने कहा की यह केवल भाजपा का घोषणा पत्र नही है बल्कि मोदी की गारंटी है। जो भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html