पीएम मोदी आज गुजरात समेत देश को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को तोहफा देंगे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुजरात समेत देश को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन अलग-अलग राज्यों से रवाना होगी। इन सभी ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन ट्रेनों को मिलाकर देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 33 पहुंच जाएगी। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन भी शामिल है। पहली नए कलेवर वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम के बीच चलाई जा सकती है।
इसके अलावा आठ वंदेभारत नीले रंग वाली ही होंगी। मौजूदा परिस्थिति में 23 वंदे भारत का सफल संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से चल रही हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में असम से भी वंदे भारत का संचालन हो रहा है। अब तक कुल 35 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ चुकी हैं। जिसमें से 33 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, दो ट्रेन सेट रिजर्व में रखे गए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इनको इस्तेमाल किया जा सके और वंदे भारत की सेवा बाधित न हो सके। 24 सितंबर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जामनगर से अहमदाबाद, कासरगोड से त्रिवेंद्रम, जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, रांची से हावड़ा, हैदराबाद से बेंगलुरु, चेन्नई से तिरुनेलवेली, इंदौर से जयपुर, पुरी से राउरकेला, विजयवाड़ा से चेन्नई के बीच चलेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments