google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज इंदौर में पीएम मोदी 'मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम’ में होंगे शामिल....

Dec 25, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद हुकुमचंद मिल के श्रमिकों से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने दी।


यह कार्यक्रम इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी धाम में प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर हुकुमचंद मिल मजदूरों के तीस वर्ष से लंबित प्रकरण में 4,800 श्रमिकों को राहत मिलेगी और उनके परिवारों के लगभग 25 हजार सदस्य लाभान्वित होंगे। हुकुमचंद मिल 70 वर्ष सफलता पूवर्क चलने के बाद 1992 में बंद हो गई थी।


मध्य प्रदेश सरकार ने विधि सम्मत मध्यस्थता के बाद 20 दिसंबर को हाई कोर्ट में राशि जमा कराई है। मुख्यमंत्री इस मौके पर 322 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और 105 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html