google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज है 'वर्ल्ड कैंसर डे'...क्यों मनाया जाता है और क्या है इस साल की थीम?

Feb 4, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आज यानी, हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के देशों को साथ मिलकर कैंसर से लड़ने और इसकी रोकथाम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे एक बेहद खास उद्देश्य है और उतनी ही खास इस साल की थीम भी है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे और क्या है इस साल की थीम।


नई दिल्ली। कैंसर इतनी गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में लाखों मौतें होती हैं। WHO के डाटा के अनुसार, साल 2018 में कैंसर की वजह से लगभग 90 लाख मौतें हुई थीं। यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरुक बनाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन रविवार को आ रहा है। आइए जानते हैं, क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व, थीम और इतिहास।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे?

हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करवाना और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती है। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती है।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल वर्ल्ड कैंसर डे की एक थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम है- “ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”। इस थीम की मदद से कैंसर के सभी मरीजों को आसानी से इलाज करवाने का मौका मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया है। पिछड़े देशों और आर्थरिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं। इसलिए इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया है। इसकी सब-थीम है, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर”। इस सब-थीम की मदद से लीडर्स को कैंसर को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाबदेही पर जोर दिया गया है।

क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास?

वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास काफी पुराना नहीं है। साल 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद साल 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देशों का साथ मिलकर युद्ध करें और इस जानलेवा बीमारी को खत्म करने में अपना पूरा संयोग दें। इस बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html