google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन...

Feb 8, 2024
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन है. प्रश्नोत्तरी में डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2023-24 पटल पर रखेंगे. उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्तविश्वविद्यालय और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे. उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे.


ध्यानाकर्षण के अंतर्गत वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, विधायक अनुज शर्मा, विधायक भावना बोहरा प्रदेश के शासकीय आत्मानंद स्कूलों के पुनर्निर्माण करने के नाम पर अनियमितता किये जाने पर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. विधायक द्वारकाधीश यादव टेलकलगुडम में नक्सल मुदभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने पर सीएम का ध्यान आकर्षित करेंगे. विधायक अजय चंद्राकर धमतरी जिला अंतर्गत याचिकाओं को पेश करेंगे. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण पर अजय चंद्राकर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html