google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है - अरुण साव.....

Aug 7, 2023
4 min read




























































  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आधुनिकीकरण कार्य का प्रदेश के चयनित सभी 7 रेल्वे स्टेशन पर एक साथ शुभारंभ किया


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत तेजी से दुनिया के सामने एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली, वैभवपूर्ण देश के रूप में आगे बढ़ रहा है - अरुण साव

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के चयनित 7 रेल्वे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों की शुरुआत रविवार को हुई। इस अवसर पर भूमिपूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आधुनिकीकरण कार्य का प्रदेश के चयनित सभी 7 रेल्वे स्टेशन पर एक साथ शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर ये सभी रेल्वे स्टेशन अब एयरपोर्ट जैसे दर्शनीय और सुविधासंपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ के सात रेल्वे स्टेशन का इस आधुनिकीकरण के लिए चयन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित स्वप्न का साकार होना है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने इस अवसर पर गरिमापूर्ण और भव्य समारोहपूर्वक सभी सात स्टेशनों में आयोजन रखा। उल्लेखनीय है कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, महासमुन्द, तिल्दा और अकलतरा के रेल्वे स्टेशन को कुल 1460 करोड़ रुपए खर्च कर केंद्र की सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने जा रही है। इस योजना के तहत रायपुर स्टेशन को 470 करोड़ रुपए, बिलासपुर स्टेशन को 465 करोड़ रुपए, दुर्ग स्टेशन को 455 करोड़ रुपए, भिलाई स्टेशन को 26.2 करोड़ रुपए, महासमुन्द स्टेशन को 15.9 करोड़ रुपए, तिल्दा स्टेशन को 13.8 करोड़ रुपए और अकलतरा स्टेशन को 13.7 करोड़ रुपए की सौगात दी गई है।

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के इस ऐतिहासिक शुभारंभ के अवसर को यादगार बनाने को लिए भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी विशेष प्रबंध किए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। रायपुर रेल्वे स्टेशन पर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर सांसद विजय बघेल, भिलाई रेल्वे स्टेशन पर राकेश पाण्डेय, महासमुन्द रेल्वे स्टेशन पर सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर में सांसद गुहाराम अजगले और अकलतरा रेल्वे स्टेशन पर विधायक व भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते सम्माननीय नागरिक भी काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह काफी रोमांचित और केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ के प्रति कृतज्ञ भाव से केंद्र सरकार को धन्यवाद दे रहा था।

बिलासपुर के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। 25 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि से देशभर के 508 रेल्वे स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथों से हुआ है। छत्तीसगढ़ के 7 रेल्वे स्टेशन भी इसमें शामिल हैं। इनके साथ ही पेंड्रारोड, उसलापुर और बाराद्वार भी 17 सौ करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन बनेंगे। इस उपलब्धि के लिए छत्तीगढ़ प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी और रेल मंत्री श्री वैष्णव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्री साव ने कहा कि भारत ने दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने का सिलसिला प्रारंभ किया है। भारत कभी विश्वगुरु कहा जाता था, सोने की चिड़िया कहलाता था; लेकिन धीरे-धीरे दुनिया में भारत की साख को कम करने का काम हुआ। आज श्री मोदी के प्रधानमंत्रित्व में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है, दुनिया में फिर से मान-सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को यह एक स्वर से कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया के सामने एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली, वैभवपूर्ण देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। देशवासियों के सपनों के अनुरूप देश को बनाने, नए भारत के निर्माण का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। कोरोना संकट से देश को उबारने के लिए न केवल 130 करोड़ देशवासियों को नि:शुल्क वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया, अपितु दुनिया के 160 देशों में भारत ने वैक्सीन मुहैया कराई। श्री साव ने कहा कि यह भारत का जो बढ़ता हुआ सामर्थ्य है, भारत की बढ़ती हुई ताकत है, यही तो भारतवासियों के सपने हैं। भारत दुनिया का सिरमौर बने, दुनिया का नेतृत्व करे, यही सपना भारतवासी संजोए हुए हैं जिसे साकार करने काम प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलजी का स्मरण भी श्री साव ने किया और कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धियाँ पृथक राज्य, बिलासपुर को रेल्वे जोन, रायपुर का एम्स हॉस्पिटल और बिलासपुर में उच्च न्यायालय श्रद्धेय अटलजी की देन हैं।

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज जब रेल्वे में इतने बड़े कार्यक्रम में 508 रेल्वे स्टेशनों के विकास का शुभारंभ हुआ है, तब देश और प्रदेशवासियों को सन 2014 से पहले का समय याद करना चाहिए। तब न तो रेलों की कोई व्यवस्था होती थी, न रेल्वे स्टेशन सुविधासंपन्न होते थे, परंतु आज रेल्वे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह बनाने का काम हो रहा है। भाजपा ने लोकसभा में बिलासपुर को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की मांग की थी जो इतने कम समय में पूरी हुई है। रेल केवल आवागमन का साधनमात्र नहीं है अपितु रेल विकास की रेखा भी है। इससे लोगों के लिए कितने ही प्रकार के आजीविका के साधन बनते हैं, उद्योग-व्यवसाय की प्रगति से कितने ही लोगों के जीवन में परिवर्तन आता है! उन्होंने कहा कि आज रेल्वे का नेटवर्क बढ़ा है, रेल्वे की दशा और दिशा बदली है और लगातार सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। बड़े पैमाने पर रेल्वे में विकास का काम हो रहा है और एक अच्छी नेटवर्किंग के साथ भारतीय रेल्वे आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व बृजमोहन अग्रवाल ,कृष्णमूर्ति बांधी ,जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html