google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज ED करेगी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ, कांग्रेस और BJP?

Jan 31, 2024
3 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जेएमएम का ED पर आरोप

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है. वह सहयोग करेंगे. उन्होंने पहले भी सभी सवालों के जवाब दिए हैं और वह आज फिर ऐसा करेंगे, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के पूर्वाग्रह से ऐसा लगता है कि उन्हें एक काम दिया गया है. वे एक लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, आखिरकार खुलासा हो जाएगा.

सीपी सिंह ने हेमंत सोरेन पर लगाए ये आरोप

बीजेपी नेता सीपी सिंह ने हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की जाएगी, काफी नाटक के बाद आखिरकार वह पूछताछ के लिए राजी हो गए. ये सभी नाटकीय गतिविधियां लोगों को धोखा देने के लिए की जा रही है.

कांग्रेस का निशाना

कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ईडी ने बिना किसी नोटिस के झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के घर पर छापा मारा. तीन साल से अधिक समय से वे इस सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं. ईडी और सीबीआई इनमें लगे हुए हैं, इसलिए आप या तो सरेंडर कर दें या परिणाम भुगतें. इसलिए हर पार्टी को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ईडी जांच पर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने कहा कि ईडी-सीबीआई सामने है. वे वही करते हैं जो बीजेपी चाहती है. राज्य के सीएम को इस तरह परेशान किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है. क्या इन 9 सालों में किसी भी बीजेपी मंत्री पर छापा मारा गया है? चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे सभी को तोड़ना चाहते हैं. मैं जेपी नड्डा से आग्रह करूंगा कि वे हर राज्य में बीजेपी कार्यालय में उनके (केंद्रीय एजेंसियों) के लिए एक कार्यालय बनाएं. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय, एक अलग ईडी कार्यालय के रूप में जगह ले रहा है.

बीजेपी का हेमंत सोरेन पर निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ से पहले बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने उनपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जो हुआ वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास की कहानी की तरह लग रहा है. एक राज्य का मुख्यमंत्री अपनी पूरी सुरक्षा छोड़कर 40 घंटे के लिए लापता हो जाता है, यह अभूतपूर्व है. स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी राज्य का मुखिया, सरकार का मुखिया 40 घंटों के लिए गायब नहीं हुआ.

बन्ना गुप्ता ने क्या दावा किया?

झारखंड के मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक के बाद राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी विधायक अपने गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट रहेंगे. हम सभी पूरी तरह से आश्वस्त और संतुष्ट हैं. सब कुछ सामान्य है, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

कल्पना सोरेन होंगी सीएम?

हेमंत सोरेन से पूछताछ से पहले ऐसे अटकलें है कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री हो सकती हैं. दावा किया जा रहा है कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

बीजेपी ने क्या दावा किया?

विधायक दल की बैठक के बीच बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड में कल्पना सोरेन जी के नाम पर सहमति विधायक दल की बैठक में नहीं बन पाई. सीता सोरेन और बसंत सोरेन विरोध में उतरे. कुल 35 विधायक ही बैठक में पहुंचे. सादे काग़ज़ पर विधायकों ने हस्ताक्षर किया. मुख्यमंत्री हेमंत का राज्यपाल से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. शायद ईडी की पूछताछ में शामिल हों?

विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक दल की बैठक की. इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है.

सीएम सोरेन से आज पूछताछ

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करेगी. इससे पहले कई घंटों तक ईडी की पकड़ से बाहर रहे सोरेन मंगलवार को दोपहर में अपने आवास पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या हेमंत सोरेने की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री होंगे. 

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html