आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे धुआंधार प्रचार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों में चुनाव होना है. इसके लिए राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ जनता को लुभाने में लगी हैं. वहीं राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में सभा और रोड शो कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार करेंगे |
सबसे पहले यानी रायपुर से कसडोल जायेंगे .कसडोल में आम सभा को संबोधित करेंगे.दोपहर बिलाईगढ़ विधानसभा में सभा करेंगे. 2.45 बजे बलौदाबाजार विधानसभा में भी प्रचार करेंगे. 4 बजे बलौदाबाजार के सिमगा में आमसभा करेंगे. सीएम बघेल शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे. 5:10 बजे रायपुर उत्तर में आम सभा को संबोधित करेंगे. शाम 6 बजे रायपुर पश्चिम में आमसभा करेंगे. 7.15 पर वापस सीएम निवास लौटेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments