google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज भाजपा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर करेगी नगर पालिका का घेराव....

Sep 11, 2023
1 min read































































भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाटापारा नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरुद्ध विशाल घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय भगत सिंह चौक महासती वार्ड से रैली के रूप में भाजपा कार्यकर्ता सदर बाजार मुख्य मार्ग से होते हुए राम सप्ताह चौक में एकत्रित होंगे वहां से पुनः सभी कार्यकर्ता नगर पालिका के घेराव के लिए आगे बढ़ेंगे।


अखंड राम नाम सप्ताह उत्सव में कचरा का ढेर लगाने वाली, गरीब परिवारों को घर का पट्टा ना देने वाली, महीनों से बंद पड़े बोर पम्पो से पानी के लिए आम जनता को तरसाने वाली, डेंगू और मलेरिया का नगर की जनता को सौगात देने वाली, भाटापारा नगर पालिका से भाटापारा नगर की जनता त्रस्त हो चुकी है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के सारे नेता बैनर और पोस्टर् की राजनीति में लगे हुए हैं जिन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेने देना नहीं है।


7 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व भाजपा पार्षद दल द्वारा पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसमें आम जनता से उपस्थित रहने की अपील की गई है। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुंबर व नेता प्रतिपक्ष व्यास नारायण यदु द्वारा दी गई।।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html