आज बीजेपी पश्चिम के प्रत्याशी राजेश मूणत ने खरना का प्रसाद खाने सतेन्द्र सिंह गौतम के घर पहुंचे...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर- आज बीजेपी पश्चिम के प्रत्याशी राजेश मूणत ने खरना का प्रसाद खाने सतेन्द्र सिंह गौतम के घर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया । खरना का प्रसाद बहुत ही फलदायक होता जिसे ग्रहण करने के लिए मित्रो और रिश्तेदारों को भी आमंत्रण दिया जाता है।

डीडीयूनगर निवासी रेणू गौतम, एकता नगर गुढिय़ारी निवासी रेखा सिंह ने बताया कि सुहागिनों के लिए अत्यंत पवित्र पर्व के रूप में छठी माई का उपवास किया जाता है। पर्व के दूसरे दिन यानी 18 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी व्रतधारी को पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते है, इसे खरना कहा जाता है। खरना का प्रसाद बहुत ही फलदायक होता जिसे ग्रहण करने के लिए मित्रो और रिश्तेदारों को भी आमंत्रण दिया जाता है। प्रसाद के रूप में दूध से बने हुए चांवल की खीर, रोटी और प्राकृतिक फल चढ़ाते हैं, जिसे प्रसादी के रूप ग्रहण किया जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments