google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी.....

Sep 24, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आज शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस में दोपहर 1 बजे से शुरू होंगी। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कद्दावर नेता शामिल होंगे। परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन रिलेशनशिप 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से शुरू हुई, जहां राघव-परिणीति से मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी से दोनों की अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं।


राघव और परिणीति दोनों कॉलेज के जमाने से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे और दोस्ती जारी रही। मगर, दोनों की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html