google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अपनी विफलताओं को छिपाने भाजपा सरकार ने ननों को गिरफ्तार किया....

Aug 1, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर:- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए साय सरकार ने दो ननों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गयी है। छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदाओं की सरकार प्रायोजित लूट से सारा प्रदेश विशेषकर आदिवासी बहुल इलाकों और वन क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने षड़यंत्र पूर्वक ननों को गिरफ्तार किया है। भाजपा सरकार ने बजरंग दल और आरएसएस के एजेंडे के तहत ननों को बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ननों की गिरफ्तारी के पहले किसी प्रकार की जांच पड़ताल नहीं किया। बजरंग दल के लोग स्टेशन पर ननों के साथ मारपीट करके हुड़दंग किये और सरकार ने आनन फानन में बिना जांच के तथ्यहीन आरोपों के आधार पर ननों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ननों पर तीन महिलाओं के धर्मांतरण का आरोप एवं मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि ये ननें जिन तीन महिलाओं को लेकर जा रही थी वे सभी बालिग है तथा अपने परिजनों की सहमति से नौकरी के लिए जा रही थी। जिन तीन महिलाओं को ननों के साथ पकड़ा गया था उनमें से एक ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया कि बजरंग दल के लोगों ने मारा-पीटा और धमकाया। हम लोग स्वेच्छा से नौकरी के लिए जा रहे थे। महिला ने यह भी बताया कि बजरंग दल के लोगों ने इन आदिवासी महिलाओं के साथ मार पीट भी किया था। एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं को रोजगार नहीं दे पा रही, महिलाएं रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर रही है। दूसरी तरफ स्वेच्छा से नौकरी के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा, उनकी मदद करने वालों पर झूठे आरोप लगाकर राजनीति की जा रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग नन मामले में नारायणपुर की बच्चियों और उनके परिजनों की आड़ लेकर यह सरकार जल, जंगल, ज़मीन जैसे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और अपनी विफलताओं को छुपाने में लगी है। यदि यह न्याय प्रिय होते तो मामले की निष्पक्ष जांच में सहयोग करते और आदिवासी महिलाओं के बयान के आधार पर हुड़दंगी बजरंगियों पर कार्यवाही करते।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा प्रदेश में धर्मांतरण का हव्वा खड़ा कर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में इस प्रकार के सनसनी खेज आरोप लगाती है। राज्य में डेढ़ साल से भाजपा की सरकार बनने के बाद ही धर्मांतरण के नाम पर मारपीट, मॉब लीचिंग की घटनाएं बढ़ी है। धर्मांतरण के आरोप लगाकर निर्दोषों से मारपीट भाजपा के सहयोगी संगठनों की आदत हो गयी है।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html