पिता को ठगने के लिए बेटी ने रची अपने ही अपहरण की साजिश.......जानें पूरा मामला

कानपुर में एक लड़की ने अपने पिता को ठगने के लिए अपहरण की साजिश रची, अपना वीडियो और ऑडियो पिता को भेजकर दस लाख फिरौती की मांग की. पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को ढूंढा तो सच सामने आ गया |
शुरूआती जांच में पता चला कि लड़की के मोहल्ले में रहने वाला एक लड़का राज भी गायब है | इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वो लखनऊ में मिली, पुलिस की छह टीमों ने दो दिन तक कई जिलों में उनका पीछा किया, आखिरकर रविवार शाम को बस्ती में दोनों को स्टेशन पर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया |
डीसीपी रमेश कुमार ने बताया कि राज से लड़की की दोस्ती थी, लड़की का एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सलेक्शन हो गया था और काउंसलिंग होनी थी। दोनों ने शादी भी कर ली है, लड़की ने पिता से पैसे हड़पने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा था, दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments