google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीएमसी सांसद का पीएम मोदी पर तंज....एक मिनट के लिए सदन में नहीं आए

Aug 5, 2023
2 min read


























टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वह अभी तक एक मिनट के लिए भी संसद नहीं आए हैं। उनके लोगों ने घोषणा की है कि वह संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन आएंगे। तृणमूल सांसद ने कहा, अब आपके कृपापात्र घोषणा करते हैं कि आप अंतिम दिन, 10 अगस्त को आने को तैयार हो गए हैं। संसद के अंदर मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस पीएम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं हुआ है और इस पर 8 से 10 अगस्त के बीच चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव का जवाब दे सकते हैं, जो सत्र का आखिरी दिन भी है।


अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस द्वारा लाया गया है लेकिन इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) से संबंधित सभी विपक्षी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। संसद के इस सत्र में ज्यादातर मणिपुर मुद्दे पर इतना व्यवधान देखा गया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को लोकसभा की अध्यक्षता नहीं की। बुधवार को विपक्षी दल इंडिया के 31 सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। गुरुवार को भी लोकसभा में हंगामा हुआ और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


कार्यवाही शुरू होने पर सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल से कहा कि सदस्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आसन पर देखना चाहते हैं। चौधरी ने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदय हमारे संरक्षक हैं। हम अपनी बात उनके समक्ष रख सकते हैं। हम उन्हें पीठ पर देखना चाहते हैं। इस पर अग्रवाल ने कहा कि उनकी बात लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा दी जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html