TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा - मणिपुर पर इस निष्क्रियता के बाद भारत कहेगा- मोदी के अलावा कोई भी....

10 अगस्त गुरुवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला कर कहा की, इस दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया है और सब्जियों और बकरे का जिक्र करते हुए ऐसा तंज कसा कि टीएमसी सांसद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | अपने भाषण के दौरान मोइत्रा ने कहा,'भारत ने आप 'पीएम मोदी' पर भरोसा खो दिया है | सबसे महान लोकतंत्र के प्रधानमंत्री का नई संसद के चेंबर में बहुसंख्यक धार्मिक संतों के सामने झुकने का दृश्य हमें शर्म से भर देता है.'' उन्होंने कहा, ''चैंपियन पहलवानों के साथ पुलिस की मारपीट और एफआईआर दर्ज करना हमें शर्म से भर देता है | हरियाणा के 3 जिलों की 50 पंचायतों की ओर से मुस्लिम व्यापारियों को राज्य में प्रवेश करने से मना करने संबंधी पत्र जारी करना हमें शर्म से भर देता है | ' इसी दौरान महुआ मोइत्रा ने तंज कसा, ''नफरतों की जंग में अब देखो क्या-क्या हो गया, सब्जियां हिंदू हुईं और बकरा मुसलमान हो गया | '' टीएमसी सांसद मोइत्रा यह भी कहा, ''सब पूछते हैं कि अगर मोदी जी नहीं तो कौन? मणिपुर पर इस निष्क्रियता के बाद भारत कहेगा- मोदी के अलावा कोई भी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments