google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दीपक खदान के 2 डम्पर के टायर ब्लास्ट... ऐसे हुआ बड़ा हादसा....

Sep 16, 2023
1 min read















































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से SECL के दीपका खदान में 2 डंपरों के टायर ब्लास्ट हो गए, साथ ही वाहनों के शीशे भी टूट गए। इससे प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका एक्सपेंशन के डंपर यार्ड में खड़े वाहनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली से दो डंपरों के टायर सहित ग्लास के परखच्चे उड़ गए और पास में ही खड़ा कैंपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का टायर फटने से कैंपर वाहन उसकी चपेट में आ गया था।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मिट्टी डंप करने के बाद डंपर खड़ा था, तभी गरज-चमक के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच आकाशीय बिजली वहां खड़े वाहनों पर गिर गई। डंपर का टायर ब्लास्ट हुआ, तो लोगों को लगा कि खदान में कहीं धमाका हुआ है। जांच में पाया गया कि ब्लास्ट 2 डंपरों के टायर में हुआ है। कोरबा जिले में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html