google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तिरंगा यात्रा और आरती माँ भारती के प्रति समर्पण का छोटा सा प्रयास मात्र:- राजेश मूणत.....

Aug 15, 2023
2 min read
























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राजेश मूणत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा और भारत माता की आरती

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आज विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम दोपहर 3 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से भव्य बाइक रैली की शुरुवात की गई रैली के अगुवाई में स्वयं राजेश मूणत बाइक पर सवार होकर युवाओं सहित तिरंगा ध्वज हाथ में लिए मां भारती के नारों का नाद करते हुए निकले शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली भारत माता चौक पहुंची जहां शाम 7 बजे पंडितो की उपस्थिति में विधिविधान से मां भारती की आरती की गई 2 हिस्सो में विभाजित तिरंगा यात्रा में एक ओर जहां बाइक रैली का आयोजन किया गया वहीं रामनगर परिक्षेत्र की स्कूलों के बच्चो और प्राध्यापको सहित 1 किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर रैली निकाली गई बाजे गाजे, छत्तीसगढ़ के लोक संगीत पर पारंपरिक लोकनृत्य, घोड़ा बग्घी निकाली गई रैली में हजारों बच्चो की उपस्थिति रही सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विशाल काय तिरंगे सहित पैदल मार्च करते हुए भारत माता चौक पहुंचे जहां आरती का आयोजन रखा गया था |

राजेश मूणत बाइक रैली से तुरंत बाइक में ही सवार होकर रामनगर कर्मा चौक पहुंचे और बच्चो के साथ पैदल रैली में शामिल हो गए भारत माता की आरती के बाद प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार लोक रंगमंच अरजुंदा के दीपक चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीतो से रंगारंग प्रस्तुति दी और समा बांध दिया देशभक्ति गीतों और लोकगीतों के अद्भुत मिश्रण वाले कार्यक्रम का आम जनता ने भी जमकर लुफ्त उठाया देशभक्ति और लोकगीतों पर हजारों की संख्या में आमजन देर शाम तक थिरतेके रहे चारो तरफ देशभक्ति का माहौल रहा ।

इस अवसर पर राजेश मूणत ने कहा की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तिरंगे के सम्मान में और अमर स्वतंत्रता की ऊर्जावान कामना सहित हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, भारत माता की आरती की गई छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई हमारे द्वारा मां भारती के सम्मान में अखंड स्वतंत्रता की कामना हेतु यह एक छोटा सा प्रयास मात्र है |

हमारा मानना है की मां भारती के वैभव के लिए उसके प्रति समर्पण के लिए किया गया कोई भी आयोजन किसी का निजी आयोजन नही हो सकता ऐसे आयोजन सकल भारत वासियों का संयुक्त आयोजन होता है हर किसी का योगदान रामायण की गिलहरी के जैसा पवित्र होता है जिसमे सभी की कामना एकमात्र होती है

अपने राष्ट्र और तिरंगे के प्रति असीम समर्पण और प्रेम राजेश मूणत तो एक माध्यम मात्र है ऐसे किसी भी आयोजन का मैं स्वयं को सौभाग्य शाली समझता हूं की तिरंगे की छांव के नीचे एक मंच से हजारों देशभक्त अपनी देशभक्ति भावना का प्रदर्शन करने एकत्रित होते है |

और ऐसा अनुपम कार्यक्रम हो पाता है इस कार्यक्रम में हर वर्ग के सभी समाज के लोग गैर राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ सम्मिलित हुए मैं उपस्थित समस्त जनसमुदाय का आभार व्यक्त करता हूं की आप सभी ने तिरंगे के सम्मान में अपनी विशिष्ठ उपस्थिति दर्ज करवाई ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html