google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस स्टैण्ड के पास से गांजा तस्करों को टिकरापारा पुलिस ने पकड़ा.........

Aug 21, 2023
1 min read




























































5 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है | जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास कुछ व्यक्ति कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमित ठाकुर एवं सौरभ सिंह उर्फ अनिकेत सिंह निवासी मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर मध्यप्रदेश तस्करी करना बताया गया। जिस पर आरोपी अमित ठाकुर एवं सौरभ सिंह उर्फ अनिकेत ठाकुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 414/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html