शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बहराइच - कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में आने वाले पर्यटकों को बाघ और तेंदुए दिखाई देते हैं। जंगल भ्रमण पर निकले पर्यटकों के एक समूह ने एक बाघिन को तीन शावकों के साथ एक कार के सामने सड़क पर चलते देखा। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया |
कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग पर्यटकों के लिए खुला है। जंगल में घूमने आने वाले पर्यटक अक्सर बाघ और तेंदुए को आसानी से देख लेते हैं। ऐसे में पर्यटक जंगल घूमने जरूर आएंगे. दो दिन पहले तीन शावकों के साथ एक बाघिन सड़क पर देखी गई थी। कतर्नियाघाट से मिहींपुरवा जाते समय जंगल के बीच सड़क पर एक बाघिन दिखी और तीन छोटे बाघ शावक भी सड़क पर दौड़ते दिखे। रात में एक पर्यटक की कार के सामने अचानक बाघिन आ गई तो लोग शांत हुए। बाघिन को देखकर हर कोई डर गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments