कोरबा स्थित कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दिखा बाघ.........

वन मंडल कटघोरा के एसईसीएल खदान क्षेत्र में बाघ के नज़र आने का वीडियो दिनभर वायरल होता रहा | इस घटना की जानकारी डीएफओ कुमार निशांत तक पहुंची तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने वन अमले को भेजा, लेकिन अब तक वीडियो की सत्यता का पता नहीं चल सका |
SECL के कुसमुंडा खदान क्षेत्र में बाघ के घूमने की बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन के साथ अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए | रेंजर अशोक मन्नेवार का कहना है कि वन अमले को क्षेत्र में भेजा गया था | जो स्थल वीडियो में नजर आ रहा है वह खदान क्षेत्र का तो है लेकिन कुसमुंडा क्षेत्र में इतनी चौड़ी सड़क नहीं है |
हालांकि इस क्षेत्र में पहले तेंदुआ नजर आया था | गेवरा क्षेत्र में उसका रेस्क्यू भी किया गया था |खदान क्षेत्र के आसपास पौधरोपण से जंगल बन चुका है | अभी तक बाघ पाली और लेमरू रेंज में आने की पुष्टि हुई है | यहां भी बाघ घूम कर वापस अचानकमार लौट जाते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments