राजस्थान में वसुंधरा राजे के कई करीबियों की टिकट कटी, मचा बवाल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके राजनीतिक रूप से बढ़त हासिल करने का प्रयास किया। लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समर्थकों के टिकट काटने से बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। अपने समर्थकों के टिकट कटने पर पूर्व सीएम राजे की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि वे सबसे मुलाकात जरूर कर रही हैं। बता दें कि भाजपा ने अब तक झालावाड़ सीट से वसुंधरा का नाम भी घोषित नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा वसुंधरा समर्थकों के टिकट काट कर पहले स्थिति को भांप रही है, इसकारण अब तक पूरी सूची नहीं जारी की गई है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद हालांकि वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देकर जनता से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह किया था।
जहां तक विरोध प्रदर्शन की बात है, तब बता दें कि टिकट नहीं मिलने से निराश नेताओं और उनके समर्थकों ने मंगलवार को जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एक नेता के समर्थकों ने पार्टी के झंडे तक जला दिए। इसके अलावा जिन 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदावारों की घोषणा की थी, उनमें से भी कुछ क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन होने की खबरें हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ नेताओं के असंतोष को देखकर भाजपा ने मामले की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है, कि वे नाराज नेताओं को मनाएं और बताएं कि आगे चल कर उन्हें पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
जिन निर्वाचन क्षेत्रों में प्रदर्शन हुआ है, उसमें झोटवाड़ा भी शामिल है, जहां से जयपुर ग्रामीण संसदीय सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने राठौड़ की उम्मीदवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। शेखावत के समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र को बचाने के लिए पैराशूट उम्मीदवार को हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पूर्व मंत्री शेखावत को पूर्व मुख्यमंत्री राजे का करीबी माना जाता है और टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने देर रात उनसे मुलाकात की थी। शेखावत ने राजे से मुलाकात के बाद कहा, 41 उम्मीदवारों की सूची में 10 बागी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे भरोसा दिलाया है कि टिकट मिलेगा। शेखावत ने कहा कि मुझे चुनाव की तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।
पार्टी को कोटपूतली में भारी हार का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में गोयल कोटपूतली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाये थे। गोयल ने कहा, ‘‘कोटपूतली में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और वह राजस्थान में 40-50 सीट पर सिमट जाएगी। इस सीट से हंसराज पटेल की उम्मीदवारी के खिलाफ मुकेश गोयल के समर्थकों ने पार्टी के झंडे जलाए। वहीं भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं अनिता सिंह ने टिकट नहीं मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। अनिता सिंह ने कहा, क्या मान कर मुझे भाजपा ने अपने से दूर किया है। उस व्यक्ति को टिकट दिया है जिसकी जमानत जब्त होगी। बता दें कि अनिता सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री राजे गुट की हैं। भाजपा ने इस सीट से जवाहर सिंह बेडम को मैदान में उतारा है। बेडम ने 2018 में कामां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, मगर वह हार गए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments