google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

23 विधायकों की टिकट कटी.....

Sep 9, 2023
2 min read





































































सीएम हाउस में शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। दिल्ली की सर्वे रिपोर्ट के बाद प्रत्याशियों के चयन में बदलाव किए जा सकते हैं। इसलिए केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक तक अंतिम सूची के लिए अभी इंतजार करना होगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा मौजूद रहे।


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों को लेकर लंबी चर्चा हुई है। जिसमें फिर से पैनल तैयार किए गए हैं और कुछ नामों को जोड़ा भी गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी दिल्ली से सभी विधानसभाओं में 2 नामों की सूची लेकर बैठक में पहुंचे थे। यहां छानबीन समिति की रिपोर्ट और ब्लॉक स्तर के पैनल पर भी काफी चर्चा हुई। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि 12 सितम्बर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि पहली लिस्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 18 सितम्बर के बाद ही पहली लिस्ट जारी हो पाएगी।


विधायकों का टिकट काटेगी कांग्रेस : करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद यह तय किया गया कि कमजोर परफार्मेंस वाले विधायकों की टिकट काटी जाएगी। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस कितने विधायकों का टिकट काटेगी। कांग्रेस की राजनीति के जानकारों का कहना है कि अब तक बहुत मुश्किल परिस्थिति में ही किसी विधायक की टिकट कटी गई है। सूत्रों की मानें तो स्क्रीनिंग कमेटी के फैसले पर केंद्रीय चुनाव समिति विचार करेगी, उसके बाद ही विधायकों के टिकट को काटा जाएगा। बैठक में एक नाम वाली सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहली सूची में करने पर सहमति बनी है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बैठक में माकन ने पहले उन सीटों को लेकर चर्चा की, जहां भाजपा के प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। वहां के पैनल को लेकर एक-एक नेता से राय ली गई। इसके बाद बस्तर और फिर सरगुजा की उन सीटों की चर्चा हुई, जहां से सिर्फ एक नाम आया है।


इन नामों पर बनी सहमति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टीएस सिहंदेव अंबिकापुर, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत सक्ती, ताम्रध्वज साहू- दुर्ग ग्रामीण, रविंद्र चौबे- साजा, मोहम्मद अकबर- कवर्धा, डा. शिव डहरिया- आरंग, गुरु रुद्रकुमार-नवागढ़, जय सिंह अग्रवाल- कोरबा, अनिला भेडिया- डौंडी लोहारा और मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट देने पर सहमति बन गई है। मंत्री उमेश पटेल, कवासी लखमा का कोटा और अमरजीत भगत का सीतापुर से नाम फाइनल माना जा रहा है।


वरिष्ठ विधायकों की सीट में परिवर्तन नहीं : बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ विधायकों की सीट पर कोई परिवर्तन नहीं करने पर सहमति बनी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम का केशकाल, धनेंद्र साहू का अभनपुर, रामपुकार सिंह का पत्थलगांव, अरुण वोरा का दुर्ग शहर, अमितेष शुक्ल का राजिम, लखेश्वर बघेल का बस्तर और दलेश्वर साहू का डोंगरगांव से नाम फाइनल माना जा रहा है। विकास उपाध्याय को रायपुर पश्चिम, शैलेश पांडे को बिलासपुर, विनोद चंद्राकर का महासमुंद, विक्रम मंडावी को बीजापुर सीट से टिकट तय माना जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html