छत्तीसगढ़ में 14 विधायकों-2 मंत्रियों के टिकट खतरे में,कांग्रेस प्रत्याशियों का नए सिरे से पैनल...

कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार बैठकें चल रही है। सीएम हाउस में रविवार को फिर बैठक रखी गई। जिसमें प्रत्याशी चयन को लेकर पैनल तैयार करने के लिए पार्टी के नेताओं के बीच देर रात तक चर्चा चलती रही। बैठक में तय हो गया है कि मंत्रियों की टिकट नहीं काटी जाएगी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों को लेकर अब भी संशय की स्थिति है, वहीं 14 विधायकों की टिकट भी खतरे में है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बीच चर्चा हुई। इस दौरान बस्तर और बिलासपुर संभाग की सीटों को लेकर पैनल तैयार करने की प्रक्रिया देर रात तक चली। इस दौरान विशेष तौर पर कांकेर, जगदलपुर, नारायणपुर, बिल्हा, तखतपुर और सरगुजा संभाग के सामरी की सीटों में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments