google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टिकट ने बदली महिलाओं की जन्दगी,पढ़े पूरी खबर...

Jul 29, 2023
1 min read

























केरल की एक अनोखी कहानी...

हफ्तों पहले 250 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदने के लिए लोगों से पैसे उधार मांगने वाली महिलाओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वह रातोंरात करोड़पति बन जाएंगी। केरल पराप्पनांगडी नगरपालिका के तहत हरित कर्म सेना की 11 महिलाओं ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक झटके में उनके हाथ करोड़ों रुपये की लॉटरी लग जाएगी। उनमें से कुछ के बटुए में 25 रुपये भी नहीं थे और एक को तो अपनी किस्मत आजमाने के लिए यह मामूली-सी रकम अपनी एक सहयोगी से उधार लेनी पड़ी थी। उन्होंने किसी तरह 250 रुपये जुटाए और लॉटरी की टिकट खरीद ली। केरल लॉटरी विभाग ने बुधवार को हुए ड्रॉ में इन महिलाओं को 10 करोड़ रुपये की लॉटरी का विजेता घोषित किया।

सहकर्मियों से पैसे उधार मांग कर टिकट खरीदने वाली राधा ने कहा, 'हमने पहले भी पैसे उधार मांगकर लॉटरी टिकट खरीदी हैं। लेकिन यह पहली बार है कि हमने इतनी बड़ी धनराशि जीत ली है।' हरित कर्म सेना घरों से कचरा एकत्रित करती है। सेना की अध्यक्ष शीजा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि इस बार सबसे योग्य लोगों का भाग्य चमका है। उन्होंने कहा कि सभी विजेता बहुत मेहनती हैं तथा अपने परिवारों के लिए कमाने वाली इकलौती सदस्य हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html