google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री की मुंहबोली बहन को टीआई ने बाल पकड़कर घसीटा....

Aug 18, 2023
1 min read



































































स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को थाना प्रभारी ने बालों से पकड़कर घसीटा हैं। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है तो हम समझ सकते हैं कि पुलिस की छवि का जनमानस पर कितना निम्न स्तरीय प्रभाव बन चुका है किस गरीब की औकात है कि वह पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचे उसका पोस्ट मार्टम तो थाने में इस तरह हो जाएगा कि वह जिन्दा भर रहेगा बोलेगा कभी नहीं l


कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की सोशल मीडिया में वायरल वीडिओ उनके संज्ञान में आया है और इस वीडियो की जांच कराई जा रही है l

इस वीडियो में बहोरीबंद थाना प्रभारी महिला टीआई अर्चना जाट जो दिखाई दे रही है उनका एक माह पहले दूसरे स्थान पर स्थानांतरण हो चुका है l इस वीडियो की जांच की जा रही है की इस तरह की स्थित क्यों बनी की महिला को घसीटा गया हो l इस मामले में पीड़िता द्वारा कोई शिकायत भी उनके पास नही पहुंची है।


वही ग्रामीणों के अनुसार यह स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र कौड़िया गांव में बिजली का पोल लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने विवाद को शांत करवाने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान महिला टीआई अर्चना जाट ने एक महिला को बाल से पकड़ कर घसीटा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यह वीडियो 1 माह पहले का बताया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html