google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ठगेश सरकार को हटाना है, प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है-बृजमोहन अग्रवाल...

Sep 28, 2023
5 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • रायपुर दक्षिणी विधानसभा के मंच से नेताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

  • जोश और जुनून के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के दिए मंत्र

  • सम्मेलन में बूथ, वार्ड, मंडल के कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

  • उत्साह के साथ चुनाव का उत्सव मनाने की अपील, हर घर अभियान से बूथ होगा मजबूत

  • दक्षिण विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना है -बृजमोहन अग्रवाल


रायपुर/ 27 सितंबर 2023/ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल , की उपस्थिति में पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 1500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पिछले विधानसभा चुनाव में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बूथ, वार्ड, मंडल के कार्यकर्ताओ को मंच पर बुलाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पहुंची महिला कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर अच्छा खासा जोश दिखा।


कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि आज से चुनाव शुरू हो गए हैं आप सभी कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर अपना काम शुरू कर देना चाहिए और मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि आज आप यह संकल्प लेकर जाएं कि मैं अपना बूथ जिताऊंगा। आपने लगातार सात बार से विधानसभा को जिताया है कुछ एंटी इनकंबेकी होती हैं पर बृजमोहन अग्रवाल इन सबसे ऊपर है जिस प्रकार गुजरात में हमने दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीता मुझे भी आशा है कि दक्षिण विधानसभा बड़े अंतर जीतेंगे ।

सड़कों में डबरा है इस डबरे में लबरे को डुबोना है -बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि आगामी माह में प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है आज जो हम यहां एकत्रित हुए हैं हमको पूरे तन ,मन ,धन से शंखनाद करते हुए बिगुल फूंक देना चाहिए और दक्षिण विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए । उन्होंने कहा आज सड़कों में डबरा है इस डबरे में लबरे को डुबोना है । मैं धमतरी गया था तो वह सड़कों पर डबरे को देखकर निषाद समाज के लोगों ने मुझे कहा कि इसका पट्टा दिला दो हम इसमें मछली पालन करेगें। 15 साल तक रायपुर को विकसित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया था परंतु पिछले 5 वर्षों में एक भी विकास के कार्य कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है पूरे शहर को खोद दिया गया है हमारे समय में बस स्टैंड बना, एक रुपए किलो में चावल मिला , बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी खुली अब तो विकास कार्य रुक से गए हैं शारदा चौक चौड़ीकरण के लिए आज निकले हैं जबकि उसका टेंडर भी नहीं हुआ है बजट की भी व्यवस्था नहीं है मुआवजा भी नहीं मिला है 550 करोड़ की लागत से तेलीबांधा से जोरा तक ओवर ब्रिज बनाने कांग्रेस सरकार बोल रही हैं वह क्या 1 दिन में बन जाएगा। उन्होंने कहा भूपेश सरकार जनता को मूर्ख बनाना बंद करो, जनता सब समझ चुकी है।

पिछली बार धोखेबाजी, झूठे वादे कर के चुनाव तो जीत लिया, पर अबकी बार ये जनता तुमको जरूर सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा हम सभी को रायपुर विधानसभा की चारों सीट जीतना है बृजमोहन अग्रवाल जी ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल जी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनका अभिनंदन किया । और कल परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में जो ऐतिहासिक स्वागत हुआ उसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

हमारी बहनें अब पंचायत के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा में भी नेतृत्व करेंगी - सुनील सोनी....

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हमारी बहनें, माताएं आई हैं आप सबसे कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आप सभी से जो वादा किया था उसे पूरा किया 20 तारीख को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया गया। यहां के 9 सांसदों ने वोट डाला और 21 तारीख को 33% महिला आरक्षण का बिल पास हो गया इसके लिए आप सभी को मोदी जी को बधाई देनी चाहिए ।हमारी बहनें अब पंचायत के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा में भी नेतृत्व करेंगी । कांग्रेस ने इस बिल को अटकने का काम किया। परंतु मोदी जी ने ठान लिया था और इस बिल को लाकर पास करवा दिया ।यह महिलाओं के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच को दर्शाता है।

दक्षिण के रास्ते ही पूरे छत्तीसगढ़ को प्रभावित करना है - अजय चंद्राकर...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि दक्षिण विधानसभा जब से बनी है तब से हम जीत रहे हैं परंतु चारों सीटों पर एक साथ सफलता नहीं मिल पाई है आज जो आप लोग योजना बनाकर धरना प्रदर्शन करते हैं यह इससे शहर प्रभावित होता ही है प्रदेश को भी प्रभावित करना है और इसकी शुरुआत आज दक्षिण विधानसभा से करनी होगी आप अपना ऐसा कार्य करें ऐसे मुद्दे उठाएं ऐसा प्रदर्शन करें कि पूरे के पूरे 90 विधानसभा प्रभावित हो सके दक्षिण के रास्ते ही पूरे छत्तीसगढ़ को प्रभावित करना है । आज राजधानी की पहचान लूट हत्या डकैती के रूप में हो रही है आप सबको पिछली बार से ज्यादा लीड से दक्षिण में विजय दिलानी है । आज हम यहां से संकल्प ले तो छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भूगोल, इतिहास बदल सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण माननीय अटल जी ने किया था छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है । परंतु यहां पर अभी कानून व्यवस्था जिस तरीके से बिगड़ी है वह आप सबसे छुपी नहीं है आप सभी को परिवर्तन का संकल्प लेना होगा और भारतीय जनता पार्टी को पूरे प्रदेश में जितना होगा।

द .विधान सभा के लोगों का लगातार मिल रहा पुरजोर समर्थन : प्रेमप्रकाश पाण्डे...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ वा लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को लगातार 7 बार द, विधानसभा का आशीर्वाद मिलता है। इस लिए मुझे यकीन है कि आगे भी उन्हें ऐसे ही आशीर्वाद मिलता रहा है। परंतु ये भी समझना भी जरूरी है कि कहीं कोई चूक न हो जाए , इस लिया हमेशा तैयारी करते रहना चाहिए। अग्रवाल ने ही छत्तीसगढ़ राज्य की नीव मध्य प्रदेश विधान सभा में रहते हुए किया था। इस सरकार ने प्रदेश के किसान, व्यापारी, युवाओं को धोखा दिया है। ऐसी लुटेरी सरकार को बदलना पड़ेगा। चुनाव शुरू हो चुके हैं, हमें अपने बूथ को जीतने का संकल्प करना है।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने माना कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अंधेरे की ओर धकेल दिया है। अबकी बार महिलाओं, किसानों, युवाओं के साथ किए गए धोखे का बदला लेने बारी है।

सभी कार्यकर्ता बंधु से, खासकर बहनों से कि अपने घर व आस पड़ोस में सभी को जागरूक करें।

भूपेश सरकार से मेरा कहना है की अपना बोरिया बिस्तर बांध लो, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने वाली है।

कार्यक्रम में विजय केसरवानी, जयंती पटेल, सुभाष तिवारी,मोहन एंटी, मीनल चौबे, रमेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी, गोविंद गुप्ता, प्रेमप्रकाश, रामकृष्ण, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत कई शीर्ष नेता एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html