ट्रक की ठोकर से तीन युवकों को आई गहरी चोट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना अंतर्गत जायसवाल डाबा के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार की ओर से दो ट्रक रायपुर की ओर जा रहे थे, एक दूसरे को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इस दरम्यान पीछे से आ रही तीन सवारी बाइक भी ओवरटेक करते हुए ट्रक से टकराकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार तीनो युवक ठोकर के बाद ट्रक के नीचे आ गए जिसमे एक युवक के दोनो पैर घुटने के नीचे तक कुचल गया है जबकि दूसरे युवक का सिर और सीने में गंभीर चोट आई है तो तीसरे व्यक्ति जो आखिर में बैठा था उसके भी पैर में चोट है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments