google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे स्टेशन पर तीन महिलाओं को चरस के साथ किया गया गिरफ्तार...

Dec 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- बेतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुलिस ने बुधवार की रात तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 4.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक पंजाब की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है।


इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ये सभी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठी थी। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी जांच की गई तो उनके पास से 9 पॉकेट चरस बरामद हुआ, जो लगभग 4.50 किलो है।


मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार महिला तस्करों में एक महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है जबकि दो अन्य बिहार की रहने वाली है।

जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बतायी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नेपाल से चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html