google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मठपुरैना, भाटागांव के तीन वार्डों को मिली 66.5 लाख रुपए के विकासकार्यों की सौगात....

Oct 3, 2023
2 min read



































































पत्रकार अम्रितेश्वर सिंह की कलम से:-

  • रायपुर में प्रतिदिन बह रही विकास की गंगा : बृजमोहन अग्रवाल...

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद और मोरेश्वर राव वार्ड में किया भूमिपूजन व लोकार्पण...

  • भाजपा ने ही रायपुर को एक गांव से महानगर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया...

रायपुर, 02 अक्टूबर 2023। भाजपा सरकार में ही रायपुर का सर्वांगीर्ण विकास हुआ है, पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने इसे गड्ढा प्रदेश बना दिया है।


भूमिपूजन एवं लोकार्पण की श्रंखला में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भाटागांव में ओवर ब्रिज, सड़क का निर्माण भाजपा कार्यकाल में किया गया। 20 साल पहले यहां गढ्ढे ही गढ्ढे थे, भाजपा की सरकार में रायपुर को गांव से महानगर बना दिया है। जबकी पिछले पांच सालों में भूपेश सरकार ने इसे नर्क बना दिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने हमलावर होते हुए कहा कि भूपेश सरकार में प्रदेश की सड़कों में इतने गढ्ढे हो गए हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अपराध चरम पर है और अपराधी बेखौफ होकर बहनों, मासूम बेटियां की खुलेआम इज्जत लूट रहे हैं और भूपेश सरकार चादर तानकर आंखें मूंद कर सो रही है।

हमें अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है तो कमल फूल की सरकार बनानी पड़ेगी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे प्रदेश में विकास की गारंटी दी है तो यहां पर विकास जरूर होगा। भाजपा की सरकार बनने पर हमारे द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम में यहां की पार्षद सावित्री जगमोहन अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहीं।

बॉक्स : 56.5 लाख रुपए का भूमि पूजन और 10 लाख रुपए के भवन का लोकार्पण किया...

विकास कार्यों की गंगा बहाते हुए भाटागांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में मुखर्जी चौक में सामुदायिक भवन कक्ष व मोरेश्वर राव में 10 लाख रुपए के भूमि पूजन किया। साथ ही यहां के चंद्रशेखर आजाद वार्ड और मोरेश्वर राव गदरे वार्ड में 46 लाख रुपए के भूमि पूजन व 10 लाख रुपए से बनकर हुए रंगमंच का लोकार्पण किया। संतोषी नगर में रंगमंच और शिवमन्दिर के पास सामुदायिक भवन के ऊपर कक्ष का पूजन किया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html