google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रींगस इलाके में तीन बदमाशों ने कार चालक से की लूटपाट...

Nov 10, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सीकर- सीकर के रींगस इलाके में तीन बदमाशों ने कार लूट ली। बदमाशों ने पहले तो कार मालिक को अपने झांसे में लेकर रुकवाया और फिर उससे गाड़ी लूटकर फरार हो गए। फिलहाल रींगस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रीमाधोपुर इलाके के रहने वाले लोकेश कुमार ने रींगस में रिपोर्ट देकर बताया है कि 7 नवंबर की रात करीब 9:20 पर वह अपनी इकोस्पोर्ट गाड़ी लेकर रींगस में खाटू मोड़ पर खड़े थे।


इसी दौरान वहां पर तीन लड़के आए जिन्होंने लोकेश को कहा कि खाटूश्यामजी छोड़ दो हम तुम्हें 500 रुपए देंगे। ऐसे में लोकेश तीनों को लेकर वहां से रवाना हो गया। लांपुवा के पास तीनों में से एक लड़के ने टॉयलेट करने के लिए कहा। ऐसे में लोकेश ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक लिया।


इसके बाद तीनों युवकों ने लोकेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे गाड़ी के नीचे गिराकर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए। लोकेश ने बताया कि उनका मोबाइल और अन्य डॉक्यूमेंट भी उसी गाड़ी में थे। लोकेश का कहना है कि जब उसने अपने स्तर पर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक करवाए तो पता चला कि गाड़ी लूटने के बाद बदमाश रींगस की तरफ आए थे।


लोकेश के मुताबिक उसने गाड़ी का नया मॉडल खरीदा था जिसकी अभी तक तीन से चार किस्त की जमा हुई है। लोकेश का कहना है कि जिस दौरान तीनों बदमाश गाड़ी में बैठे थे उनकी आवाज सुनने से कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वह आसपास के रहने वाले हो। फिलहाल रींगस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html