google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कॉलोनी में 3 बदमाशों ने घर में घुसकर एक करोड़ से ज्यादा के नकदी और जेवरात लूटे...

Jan 4, 2024
1 min read

































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पाॅश आवासीय कॉलोनी अरेरा कॉलोनी में चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने घर में घुसकर एक करोड़ से ज्यादा की नकदी और जेवरात लूट लिए। महिला की सजगता और पड़ोसी के सहयोग के चलते एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अरेरा कॉलोनी में रहने वाले सर्राफा कारोबारी सुशील धनवानी के घर पर बुधवार देर शाम जब उनकी पत्नी कीर्ति अकेली थी, तभी तीन युवक पेंटर बनकर आए। इन तीनों आरोपियों ने मौका पाकर सुनील की पत्नी कीर्ति को चाकू दिखाया और जेवर उतरवाने के साथ अलमारी में रखी नकदी और जेवरात लेकर भाग गए।


पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारीमिश्रा ने एक संदेही के पुलिस की गिरफ्त में आने की बात स्वीकारते हुए कहा कि शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सुनील वाधवानी के अनुसार, वे उस समय कॉलोनी में ही घूम रहे थे। उनके पास पत्नी का फोन आया, वहीं पत्नी ने वारदात के बाद चिल्लाना शुरू कर दिया तो पड़ोस के मकान में तैनात सुरक्षाकर्मी मदद के लिए आगे आए और इन तीन आरोपियों में से एक को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पकड़े गए आरोपों से मिली जानकारी के अनुसार, दो अन्य को भी पकड़ लिया। सुनील धनवानी के अनुसार पुलिस ने उन्हें सूचना दी है कि तीनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं और उनके पास से माल भी बरामद कर लिया गया है, लेकिन लूट कुल कितने की हुई है यह अभी भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html