google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तीन जेल अधिकारी पर गिरी गाज, सीएम को जेल से कैदी ने दी धमकी.....

Jan 18, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर - जयपुर सेंट्रल जेल से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को कॉल कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद जयपुर सेंट्रल जेल के कार्यवाहक अधीक्षक ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने बुधवार रात हेड वार्डन अजय सिंह राठौड़ और मनीष यादव को निलंबित कर दिया था। मुख्यमंत्री शर्मा को बुधवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई थी। जयपुर सेंट्रल जेल में पिछले 5 साल से बंद एक कैदी ने सीएम को गोली मारने की धमकी दी थी। यह धमकी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे कैदी ने फोन किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।


अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां जांच के बाद फोन करने वाले दो कैदियों के पास से मोबाइल जब्त किया गया। इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन ने बुधवार रात हेड वार्डन अजय सिंह राठौड़ और वार्डन मनीष कुमार यादव को निलंबित कर दिया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, ”जेल में बंद पॉक्सो एक्ट के कैदी ने बुधवार सुबह कंट्रोल रूम में फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल कटने के बाद फोन स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत तकनीकी आधार पर जांच शुरू की और धमकी देने वाले की पहचान कर ली। पॉक्सो मामले में 5 साल से जयपुर की जेल में बंद कैदी ने फोन किया था।”, जेल प्रशासन ने लाल कोठी थाने में मामला दर्ज कराया है। आगे की जांच जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html