google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षक और पत्रकार समेत बाइक व स्कूटी में टक्कर से तीन की मौत...

Oct 27, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज- जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत बीते देर शाम हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा झंझरा चौबे के पास स्कूटी और बाइक के आमने-सामने टक्कर से हुआ। जिस वक्त दोनों वाहन आपस में टकराए रफ्तार बहुत ज्यादा थी इस वजह से किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भगदेवा निवासी सुनील द्विवेदी (42 वर्ष) पेशे से शिक्षक थे। बुधवार की शाम को बाइक लेकर अपनी पत्नी को रिसीव करने नारीबारी जा रहे थे।


इसी बीच हिनौती झंझरा चौबे के पास बाइक सवार सुनील द्विवेदी व सामने से आ रही स्कूटी सवार दो युवकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सुनील द्विवेदी के साथ स्कूटी सवार दोनों लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। स्कूटी सवार रोहिणी कुमार पत्रकार(35 वर्ष) निवासी रानीगंज शंकरगढ़ व अश्मित केसरवानी( 21 वर्ष) निवासी पुरानी बाजार शंकरगढ़ किसी कार्य से नारीबारी गए थे और वहां से वापस शंकरगढ़ लोट रहे थे की बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई।


हादसे की सूचना राहगीरों ने इलाकाई पुलिस को दी। घायलों को एस आर एन प्रयागराज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अंत्य परीक्षण कर तीनों को मृत घोषित कर दिया। हद से की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन रोते बिलखते एसआर यन प्रयागराज पहुंचे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है दशहरा के हर्षोल्लास में इस बड़े हादसे से तीनों घरों में मातम छा गया। क्षेत्र के शिक्षक और पत्रकार की हादसे में मौत हो जाने से शिक्षकों और पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html