google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजराइल के हमले में हमास के तीन ‎डिप्टी कमांडर ढेर, 704 फलस्तीनियों की मौत...

Oct 26, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजराइली सेना द्वारा ‎किए जा रहे ताबड़तोड़ हमले में ‎‎‎बेकसूर नाग‎रिकों की भी मौत हो रही है। बीते रोज इजराइल ने करीब 4 सौ ‎ठिकानों पर हमले ‎किए है ‎जिसमें हमास के तीन ‎डिप्टी कमांडर ढेर हो गए। इसमें 704 नाग‎रिकों की भी मौत के अलावा करीब डेढ दर्जन घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल के हवाई हमले में अब तक 5,791 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इनमें 704 की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान हुए हमलों में हुई है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि मृतकों में 2,360 बच्चे और 1,100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।वहीं दूसरी तरफ इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि हमास को पूरी तरह खत्म करने के बाद ही अभियान बंद होगा। इस्राइली सेना ने मस्जिदों में निर्मित हमास के कई कमांड सेंटर ध्वस्त कर दिए। एक सुरंग भी नष्ट कर दी, जिसके जरिये आतंकी समुद्र के रास्ते इस्राइल में घुसपैठ करते थे।


अधिकारियों कहना है कि एक दिन के भीतर बमबारी में 15 घर जमीदोंज हो गए हैं। खान यूनिस में एक पेट्रोल स्टेशन पर बमबारी में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों समेत कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। ये सभी पूर्वी गाजा से भागकर पेट्रोल स्टेशन में शरण लिए हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाजा पट्टी पर इस्राइल के हवाई हमलों ने कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं और मलबे के नीचे कई परिवार दफन हो गए। गाजा के खान यूनिस में रेड क्रिसेंट एजेंसी के मुख्यालय और एक अस्पताल के पास इस्राइली सेना ने बमबारी की है। रेड क्रिसेंट ने कहा कि खान यूनिस में इस्राइल के हवाई हमले में कई लोगों को चोटें आईं और बड़े पैमाने पर क्षति हुई। बयान में कहा गया है कि अस्पताल में 4,000 से अधिक विस्थापित फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html