google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक साथ जली तीन चिताएं, राखी से पहले इस गांव में पसरा मातम....

Aug 23, 2023
1 min read



























































टिहरी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब यहां कोटी कॉलोनी घाट पर एक साथ तीन चिताएं जली। इस दौरान हर आंख नम दिखी, बताया जा रहा है कि चंबा टैक्सी स्टैंड के पास हुए भुस्खलन हादसे में मारे गए तीन लोगों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ तीन चिता देख घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग बिलख पड़े।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को चंबा में अचानक पहाड़ से आए मलवे में पांच लोग जिंदा दफन हो गए थे। इस हादसे में जसपुर गांव निवासी एक चार माह का मासूम और दो महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कंडीसौड़ के जसपुर गांव निवासी सुमन के घर में चार माह पहले ही किलकारिया गूंजी थी इससे परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन चंबा में हुए इस भयानक हादसे ने उन्हें कभी ना भुला सकने वाला गम दे दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे की खबर से जहां गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं इस हादसे में मारे गए सभी के घरों में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ रही। इधर, चंबा में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में इस शहर को अंदर से झकझोर दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html