google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तीन कर्मचारी घायल, ढाबे में जा घुसी कोयला से भरी ट्रेलर...

Oct 20, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला पेंड्रा मरवाही- जिले के पेण्ड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर आज बड़ा सड़क हादसा हो गया | एक तेज रफ्तार कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ढाबे में जा घुसी | हादसे में होटल के तीन कर्मचारी घायल हो गए | उन्हें ग्रामीणों की मदद से फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल डुमरिया भेजा गया | वहीं ट्रेलर चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया | जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है |


यह पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग का है | जहां पर चीतादाह गांव के पास सड़क किनारे स्थित साहू ढाबे में आज एक कोयला से भरी ट्रेलर जा घुसी | हादसे के वक्त ढाबे में सो रहे तीन कर्मचारी वीरेंद्र पूरी, अरुण उर्फ छोटू और मुकेश मिंज ट्रेलर की चपेट में आ गए | तीनों ट्रेलर के नीचे दब गए थे और टेलर में लोड कोयला उनके ऊपर गिर गया था |


जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे | पेण्ड्रा के एसडीओपी राम कुमार सिदार ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | जिसके बाद फायर ब्रिगेड और जेसीबी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लगभग 2 घण्टे रेस्क्यू चलाया | तीनों मजदूरों को एक-एक कर ट्रेलर के नीचे से निकाला गया | तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं | जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल डुमरिया भेजा गया है | ”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html