सांसद ज्योत्सना महंत का तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा - लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला व भरतपुर-सोनहत, बैकुंठपुर विधानसभा के अलावा कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्षा व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत आज मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. के.के. धु्रव के निवास में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगी।
इसके बाद वे भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के ग्राम साल्ही में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे व मनेन्द्रगढ़ सर्किट हाऊस में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह के निवास में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे व बैकुंठपुर -कोरिया रवाना होकर रात्रि विश्राम करेंगे। 17 जनवरी को बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव के निवास में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे व बैकुंठपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और कोरबा में कार्यकर्ताओं से सांसद निवास में सौजन्य मुलाकात करेंगे। 18 जनवरी को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नोनबिर्रा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments