google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पेड़ से उल्टा लटकाकर युवक को पीटने वाले तीन गिरफ्तार....

Dec 8, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मिर्जापुर - ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाकर युवक को महुआ के पेड़ में रस्सी से उल्टा लटका कर पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन को गुरुवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को देर शाम वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बड़ी बात यह है कि थाने से महज 500 मीटर दूर यह अमानवीय घटना घटी, परंतु पुलिस को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मिली।


बुधवार को देर शाम सोशल मीडिया पर एक युवक जयशंकर को पेड़ से उल्टा लटकाकर पिटाई करने का वीडियो वायरल होने लगा। इसमें युवक खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा। कुछ लोग उसे मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाकर पीटते रहे। इस दौरान खड़े लोग रस्सी खोलने की बात कह रहे थे, परंतु आरोपी नहीं माने। मिर्ची पाउडर भी लगाए।


वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़ित युवक की मां चंद्रकली को थाने में बुलाकर तहरीर लेकर महोगढ़ी गांव निवासी राजेश धरकार, हंसराज धरकार, देवहट निवासी रमेश उर्फ राजेश, भटपुरवा निवासी छोटे लाल उर्फ छोटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।


गुरुवार को सुबह ड्रमंडगंज पुलिस ने तीन आरोपियों राजेश, रमेश उर्फ राजेश और हंसराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार चल रहे एक आरोपी छोटे लाल उर्फ छोटू को गिरफ्तार करने में जुटी है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। चौथा आरोपी घर छोड़कर मध्य प्रदेश फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की अवैध संपत्ति चिह्नित कर ध्वस्त कराई जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html