CM और DGP को मारने की धमकी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - खालिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ साजिश करते नजर आ रहे हैं। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कथित तौर पर मान समेत पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी की हत्या की धमकी दी है। इससे पहले पन्नू 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भी निशाना बनाने की धमकी जारी कर चुका है।पन्नू ने सीएम मान के अलावा पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को भी मारने की धमकी दी है। उसने मान पर हमले के लिए गैंगस्टर्स से एकजुट होने की अपील की है। पंजाब में बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के चलते कथित तौर पर धमकी जारी की गई है। हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पन्नू ने मुसलमानों से राम मंदिर समारोह के विरोध की भी अपील की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों का दुश्मन करार दिया था। इससे पहले खबरें ये भी आई थीं कि वह पीएम मोदी के अयोध्या में हो चुके रोड शो पर भी हमले के लिए लोगों को उकसा रहा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments