google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फंडिंग बिल को मंजूरी ‎मिलने के बाद अमेरिका में शटडाउन का खतरा टला...

Oct 2, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमेरिका में फंडिंग बिल को मंजूरी ‎मिलने के बाद शटडाउन का खतरा टल गया है। जानकारी के अनुसार अमे‎रिका में आज से शटडाउन का खतरा मंडराने वाला था जो फिलहाल के लिए टल गया है। अब सरकारी कामकाज जारी रहेगा। बता दें कि इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पारित कर मंजूरी प्रदान कर दी।


इसके पक्ष में 335 जबकि विरोध में 91 वोट पड़े। इसके बाद इस विधेयक को उच्च सदन सीनेट के पास भेज दिया गया है। अगर वहां से इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है तो 17 नवंबर तक अमेरिका में शटडाउन का खतरा टल जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि बाइडेन सरकार अतिरिक्त कर्ज ले सकती है। गौरतलब है कि इस वक्त अमेरिका की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस शटडाउन से दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क पर गहरा असर पड़ेगा। हालां‎कि सीनेट से भी इस विधेयक को मंजूरी मिलने की उम्मीद है क्योंकि वहां सत्तारूढ़ डेमोक्रैटिक पार्टी का बहुमत है।


बता दें ‎कि यह विधेयक 17 नवंबर तक 45 दिनों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाली संघीय सरकार को फंड मुहैया कारएगा। वहीं, सीनेट के प्रस्ताव में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन के लिए छह बिलियन डॉलर और अमेरिकी आपदा राहत के लिए छह बिलियन डॉलर की राशि का प्रावधान किया गया है। हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के भारी खर्च में कटौती की मांग से पीछे हटने के बाद ही विधेयक पास हो सका। मैकार्थी ने सदन में मतदान से पहले कहा, हम अपनी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। हम सदन में समझदारी दिखाएंगे और सरकार का साथ देंगे। इससे पहले, न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक सांसद हकीम जेफरीज ने कहा था ‎कि अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html