google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चमगादड की गुफा में मिले हजारों साल पुराने जूते....

Oct 4, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हैरान करती है डिजाइन, कमाल की कारीगरी! यूरोप की एक गुफा में हजारों साल पुराने जूते मिले है। अनुमान है कि ये जूते 6 हजार सालों से अधिक समय से एक गुफा के अंदर पड़े हुए थे।इतनी सालों के बाद भी पाए गए जूते बिल्कुल सही सलामत थे, जिनकी डिजाइन हैरान करती है। यह एक स्पेनिश चमगादड़ गुफा है। वैज्ञानिक इन जूतों को देखकर चौंक गए। ये खोज हमारे नव पाषाणकालीन पूर्वजों के अद्भुत स्किल और क्राफ्ट को दिखाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये जूते जटिल रूप से बुनी गई टोकरियों और लकड़ी की कलाकृतियों के साथ पाए गए थे। जब वैज्ञानिकों की एक टीम ने इन प्रीहिस्टोरिक प्लिमसोल्स की जांच कि तो उन्होंने पाया कि सबसे पुराना जूता एस्पार्टो घास नामक रेशों से बुना गया एक चप्पल था, जो आधुनिक एस्पैड्रिल जूते के साथ काफी समानता रखता है।

इससे यह जूता 2008 में आर्मेनिया में खोजे गए 5,500 साल पुराने चमड़े के जूते से भी पुराना हो गया है। कार्बन डेटिंग से पता चला कि कलाकृतियों का संग्रह पहले के अनुमान से लगभग 2,000 साल पुराना था। गुफा के भीतर पाई गई अन्य वस्तुओं में बुनी हुई टोकरियों का एक सेट और साथ ही लकड़ी के साधारण उपकरण जैसे हथौड़े और नुकीली छड़ी शामिल हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि 76 वस्तुओं में से कुछ का निर्माण 9,500 साल पहले हुआ था, जिससे यह प्रारंभिक शिकारी-संग्रहकर्ता समाजों के बीच टोकरी बनाने का पहला एविडेंस बन गया।


वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी और शुष्क हवा गुफा से होकर गुजरती थी, जिससे उसके अंदर आर्द्रता कम रहती थी और बैक्टीरिया के फैलाने को रोका जा सकता था, जो इन कलाकृतियों को नष्ट कर सकते थे। इन जूतों के बारे में सबसे हैरानी की बात यह है कि 6000 सालों के बाद भी वे एकदम संरक्षित हैं। आखिर वे जूते इतने सालों तक संरक्षित कैसे रहे। ऐसा गुफा की संरचना और स्थान के कारण संभव हो पाया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html