बृजमोहन, सुनील सोनी के सामने हजारों ने थामा भाजपा का दामन..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
आपकी उपस्थिति बताती है कांग्रेस की विदाई तय भूपेश गठरी बांध लें :- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर ग्रामीण में खिलेगा कमल, लगभग 2200 लोगो ने लिया BJP में प्रवेश
रायपुर के गोगांव क्षेत्र के लगभग 2200 से अधिक लोगो ने भाजपा का दामन थामा गोगांव बाजार पारा के पास आयोजित भाजपा प्रवेशोत्सव में पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं सांसद सुनील सोनी के समक्ष जिला भाजपा और रविंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों युवाओं , महिलाओं और वरिष्ठों ने भाजपा का दामन थामा इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवेश लेने वालों में डॉक्टर मनमोहन मनहरे (छाया पार्षद) ,कैलाश मनहरे, डॉ मनोज डांडे (छाया पार्षद), श्रीमती केशरी बंजारे, संघर्ष महिला समूह गोगांव, रविंद्र शर्मा (बढ़ई समाज), वेद नारायण (कुशवाहा समाज) आदि लोगो के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया .

सभी नव प्रवेशको ने एकमत होकर कहा की वे कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी पट्टा ,चिटफंड, प्रॉपर्टी टैक्स, शराबबंदी जैसी अन्य समस्याओं के शून्य निराकरण प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, बेरोजगारी,भत्ता ,प्लेसमेंट संबंधित अन्य समस्यायों को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है. गरीब महिलाएं अपने पट्टे के लिए दर - दर की ठोकरे खाने को मजबूर है. हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और रायपुर सभी विधानसभाओं में इस बार कमल का फूल खिलने का संकल्प लेकर भाजपा प्रवेश किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आप सभी का हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है की जनता ने मन बना लिया है भ्रष्ठ कांग्रेस सरकार को हटाने का और भाजपा का विधायक लाकर प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का ।

सांसद सुनील सोनी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है और इसके विपरित प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अराजकता, माफियाराज, नशे के कारोबार, घोटाले, और असुरक्षा की भावना ने जनता के मन में घर कर लिया है और अब जनता बदलाव के मूड में है।

गोगांव में आयोजित भाजपा प्रवेशोत्सव में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल पूर्व रायपुर ग्रामीण विधायक नंद कुमार साहू, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ ओम प्रकाश देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, गोगांव पार्षद नारद कौशल, खेम कुमार सेन व विक्रम ठाकुर सहित और ग्रामीण के चारो मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments