google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हनुमान जी के यहां चोरी करने वाले गिरफ्तार, जेल भेजे गए...

Oct 6, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा कटघोरा पुलिस ने बीते दिनों शहर के एक मंदिर में हुए चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। दोनों के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं के तरह कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। इस पूरे चोरी के वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि मोहल्ले के ही एक युवक ने एक अन्य शख्स के साथ मिलकर अंजाम दिया था।


दरअसल इसी महीने के 3 तारीख को स्थानीय निवासी गिरधारी अग्रवाल ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहर के ऐतिहासिक तालाब राधासागर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर कुछ अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया है। उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति के चांदी के छत्र पर हाथ साफ़ कर दिया है। छत्र का वजह करीब 100 ग्राम और बाजार कीमत 10 हजार रूपये था। इस शिकायत के बाद कटघोरा थाना प्रभारी ने मातहत अधिकारी कर्मचारियों को मामले की जांच करने, चोरों का पता लगाने और सामान की जब्ती करने के निर्देश दिए।


इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस पूरे वारदात को तहसीलभाठा के रहने वाले सुनील रात्रे और टिंगीपुर निवासी तरूण कुमार राठौर ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने जब दोनों की धरपकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया कीमती चांदी का छत्र भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों ने सामान को बेचने के मकसद से उसे टुकड़ो में काट दिया था। बहरहाल इस पूरे प्रकरण को सफतलता पूर्वक सुलझाने, आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी और सामान की जब्ती में एसडीओपी पंकज ठाकुर के निर्देशन और थाना प्रभारी तेज कुमार के मार्गदर्शन में सउनि विनोद खाण्डे, प्रआर 334 संदीप पाण्डेय, आर 364 अजय खुटले, आर 517 महेन्द्र चन्द्रा, आर 536 खम्हन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html