google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

15 अगस्त के बाद मुंबई में प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वालों पर लगेगा 5000 का जुर्माना........

Aug 15, 2023
1 min read


















































मुंबई में प्लास्टिक के तेजी से हो रहे इस्तेमाल को लेकर बीएमसी कड़े कदम उठा रही है | बीएमसी ने इसके लिए पांच लोगों की टीम बनाई है जो प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले वेंडर्स के खिलाफ एक्शन लेगी | मुंबई वालों के हाथ में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक बैग पाए जाने पर सीधे 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा | अभी तक तक बीएमसी सिर्फ दुकानदारों के खिलाफ ही करवाई करती थी, लेकिन अब गणपति उत्सव के पहले बीएमसी प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर भी नजर रखेगी |


मुंबई के प्रभादेवी इलाके में सब्जी खरीद रहे ग्राहकों ने एबीपी न्यूज कहा कि बीएमसी का निर्णय सही है, लेकिन ग्राहकों पर जुर्माना नहीं लगाना चाहिए | दुकानदारों या सब्जी विक्रेताओं को प्लास्टिक की अपने दुकान में नहीं रखनी चाहिए | वहीं सरकार हमें कोई और विकल्प नहीं देती हैं, इसीलिए नागरिक भी इतने लापरवाह हो जाते हैं | हालांकि नागरिकों को अपनी जिम्मेदारीयां निभानी जरूरी हैं |


वहीं इलाके में सब्जी बेच रहे सत्यम ने एबीपी न्यूज को बताया कि बीएमसी उन पर भी करवाई करती है | हालांकि ग्राहक कभी अपने बैग लेकर नहीं आते हैं और थैली की मांग करते हैं | नागरिकों को जिम्मेदारी उठानी चाहिए | हम अगर थैली नहीं रखेंगे तो ग्राहक हमसे समान नहीं लेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html