लाखों-करोड़ों खूबसूरती निखारने में फूंक देती है ये महिला......

अमेरिका की 29 साल की लीला ग्रिफिन अपने पति के लाखों-करोड़ों रुपये सिर्फ अपनी खूबसूरती निखारने में फूंक देती है। वो इसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट भी करती है। लीला के पति 53 साल के ब्रूस हैं। कपल के बीच 25 साल का अंतर हैं और लीला की कोशिश रहती है कि वो हमेशा अप टु द मार्क दिखाई दें। इसके लिए उन्होंने अपने शरीर के ज्यादातर हिस्सों की सर्जरी करा रखी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लीला गिफिन एक मां भी हैं, फिर भी वो चाहती हैं कि वो हमेशा सुंदर और अपीलिंग दिखाई दें। महिला खुद बताती है कि वो अपने होठों और बट की सर्जरी के लिए करीब 8 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं।
टिकटॉक पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो में उसने खुद बताया है कि वो अपने पति से इन चीज़ों के पैसे निकलवा लेती है और उसे कभी भी इस प्रोसीज़र का खर्च नहीं बताती। दिलचस्प ये है कि पति ब्रूस को भी इससे कोई दिक्कत नहीं है। महिला की इस लाइफस्टाइल और कपल के बीच का एज गैप देखकर लोग हमेशा उसे गोल्ड डिगर ही कहते हैं लेकिन लीला का कहना है कि उसे इससे फर्क नहीं पड़ता। उसे अपने पति की कमाई खर्च करने पर कोई अफसोस नहीं बल्कि गर्व होता है।
ब्रूस का भी कहना है कि वो कुछ भी कर ले, उसे वैसी ही लगती है और उसे सिर्फ ये अच्छा लगता है कि वो खुश है। लीला ने अपने शरीर के ज्यादातर हिस्सों की सर्जरी कराकर उसे बदला हुआ है। भले ही लोग उसे फेक या प्लास्टिक कहें लेकिन उसके पति को दिक्कत नहीं है। उसका कहना है कि वो जिसमें खुश है, वो कर सकती है। उसने टमी तक सर्जरी कराकर अपने फिगर को भी बेहतर किया है। इसमें उसके बुजुर्ग पति का भी उसे पूरा साथ मिलता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments